19 ओवर में लुटाए 105 रन, कौन है ये बॉलर जिसे पाकिस्तानी बैटर्स ने खूब कूटा!
India Daily Live
23 Aug 2024
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चल रहा है.
448 रनों पर पारी घोषित
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 113 ओवर बैटिंग की और 6 विकेट खोकर 448 रनों पर पारी घोषित कर दी.
मोहम्मद रिजवान
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 171 जबकि सऊद शकील ने 141 रन बनाए.
नहीद राणा की पिटाई
रिजवान और शकील ने बांग्लादेश के सभी गेंदबाजों को निशाने पर लिया. सबसे ज्यादा पिटाई नहीद राणा की हुई.
शाकिब ने लुटाए 100 रन
इस टेस्ट मैच में अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने कुल 27 ओवर फेंके और 100 रन खर्च करते हुए सिर्फ 1 विकेट लिया.
किसकी हुई सबसे ज्यादा पिटाई
नहीद राणा की सबसे ज्यादा पिटाई हुई, जिन्होंने 19 ओवर में 5.53 की इकॉनमी से 105 खर्चे कर दिए.
एक भी विकेट नहीं मिला
नहीद राणा के इतनी ज्यादा पिटाई हुई और वो एक भी विकेट नहीं ले पाए.
कौन हैं नहीद राणा
नहीद राणा बांग्लादेश के दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज हैं, जो अपने करियर का तीसरा ही टेस्ट खेल रहे हैं.
इसी साल किया था डेब्यू
इसी साल मार्च में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सिलहट में डेब्यू किया था. 2 टेस्ट में वो 5 विकेट ले चुके हैं.