IPL के हर सीजन में सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी


Praveen Kumar Mishra
17 Apr 2025

विराट कोहली

    विराट कोहली ने साल 2016 में 5 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था. वे किसी एक सीजन में सबसे अधिक बार इस अवॉर्ड को जीतने वाले खिलाड़ी हैं.

युसूफ पठान

    युसूफ पठान ने 2008 के एक सीजन में 4 बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया था.

सचिन तेंदुलकर

    भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड को 4 बार अपने नाम किया था.

अमित मिश्रा

    स्टार स्पिनर अमित मिश्रा ने 2013 में कमाल का प्रदर्शन किया था और उन्हें 4 बार इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

रोहित शर्मा

    मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2016 में 4 बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया था.

ऋतुराज गायकवाड़

    चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने साल 2021 में 4 बार मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड को अपने नाम किया था.

कुलदीप यादव

    स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने साल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने 4 बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया था.

More Stories