KL Rahul के संन्यास की खबर सच या झूठ? जानें हकीकत


India Daily Live
23 Aug 2024

KL Rahul

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं.

कुछ बताना है

    केएल राहुल ने 15 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई थी कि उन्हें कुछ बताना है.

स्टोरी हो गई वायरल

    इस स्टोरी के बाद पूरे सोशल मीडिया पर एक दूसरी स्टोरी वायरल हुई, जिसे देख सभी हैरान रह गए.

संन्यास से लिया

    वायरल हो रही स्टोरी में दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

क्या है हकीकत

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस स्टोरी को केएल राहुल ने नहीं लगाया, ये पूरी तरह से फर्जी है.

राहुल ने कहा था कुछ बताना है

    राहुल ने पहले जो स्टोरी लगाई थी, उसमें कहा था कि उन्हें कुछ जानकारी देनी है, इसके कुछ समय बाद राहुल ने अपनी सास मना शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी है.

संन्यास वाली स्टोरी फर्जी है

    केएल राहुल ने संन्यास को लेकर कोई भी स्टोरी शेयर नहीं की, ये सिर्फ फर्जी स्टोरी है, जो किसी ने वायरल कर दी.

32 साल के हैं राहुल

    केएल राहुल की उम्र अभी 32 साल है. वो टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं. अभी उनका करियर लंबा चल सकता है.

क्रिकेट करियर

    केएल राहुल टीम इंडिया के 50 टेस्ट, 77 वनडे और 72 टी20 मुकाबले मैच खेल चुके हैं.

कितने रन बनाए हैं

    टेस्ट में राहुल ने 2863, वनडे में 2851 जबकि टी20 में 2265 रन किए हैं. टेस्ट में उन्होंने 8, वनडे में 7 जबकि टी20 में 2 शतक जमा चुके हैं.

More Stories