राजकोट में जडेजा ने रचा इतिहास, इन दिग्गजों की लीग में हुए शामिल
India Daily Live
15 Feb 2024
रवींद्र जडेजा ने जड़ा शानदार शतक
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा ने शानदार शतक जड़ते हुए 110 रनों की पारी खेली है.
चौथा शतक
रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना चौथा शतक जमाया है.
टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन
इस शतक के साथ ही जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 3000 रन भी पूरा कर लिया.
टेस्ट क्रिकेट में कीर्तिमान
3000 रन बनाते ही जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है.
3000 रन और 280 विकेट
जडेजा 70 टेस्ट की 102 पारियों में जहां 3003 रन बनाए हैं. वहीं 130 पारियों में 280 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
टेस्ट क्रिकेट में बनाया रिकॉर्ड
इसके साथ ही जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन और 200 विकेट हासिल करने वाले तीसरे भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं.
इन दिग्गज की लीग में शामिल
वहीं जडेजा ये रिकॉर्ड बनाते ही भारत के इन दिग्गज खिलाड़ियों की लीग में भी शामिल हो गए हैं.
कपिल देव
सबसे पहले इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले कपिल देव हैं. जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5248 रन बनाने के साथ भी 434 विकेट झटके.
रवि अश्विन
रवि अश्विन टेस्ट फॉर्मेट में 3271 रन बनाने के साथ ही 499 विपक्षी बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं.