IPL 2025 में इस टीम के कोच बन सकते हैं युवराज सिंह
India Daily Live
25 Aug 2024
आईपीएल 2025
आईपीएल 2025 की तैयारियां तेज हैं. इस बार मेगा ऑक्शन होना है. कई टीमों के कोच भी बदल सकते हैं.
युवराज सिंह
टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बनाए जा सकते हैं.
नेहरा बने रह सकते हैं
पिछले महीने खबरें थीं कि वे आशीष नेहरा की जगह गुजरात टाइटंस के कोच बनेंगे, लेकिन अब खबर है कि नेहरा जीटी के साथ बन रहेंगे.
पंत की टीम
ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि युवी अब ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो सकते हैं.
पोंटिंग अलग हुए
दिल्ली के लिए पिछले 7 सीजन से रिकी पोंटिंग कोच की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन अब उनकी राहें जुदा हो गई हैं.
प्लेऑफ में नहीं पहुंची
दिल्ली की टीम पिछले तीन सीजन से प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी, इसलिए पोंटिंग से नाता तोड़ लिया है.
इन खिलाड़ियों को किया तैयार
युवराज के पास कोचिंग का अनुभव नहीं है, हालांकि उन्होंने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे क्रिकेटरों को तैयार किया है.
पहली बार बनेंगे कोच
युवराज सिंह अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम के कोच बनते हैं तो यह उनका बतौर कोच पहला मिशन होगा.
2019 में आखिरी बार खेले थे
युवी ने 2008 से 2019 तक IPL खेला था. आखिरी सीजन वो 2019 में मुंबई के लिए खेले. उस सीजन मुंबई ने अपना चौथा टाइटल जी था.
दिलाए हैं 2 विश्व कप
युवराज सिंह भारत को 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं.
इन टीमों से खेले
आईपीएल में 12 साल तक धमाल मचाने वाला ये दिग्गज पंजाब किंग्स, पुणे वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, मुंबई और एसआरएच के लिए खेल चुका है.