IPL 2024: डेब्यू में हुई इतनी पिटाई कि टूट गया 11 साल पुराना रिकार्ड
Bhoopendra Rai
28 Mar 2024
IPL 2024
IPL 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को इस सीजन लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है.
31 रन से हारी मुंबई
आईपीएल 2024 के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से करारी शिकस्त दी.
MI के गेंदबाजों की जमकर धुनाई
इस मुकाबले में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने MI के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 277 रन कूट डाले.
क्वेना मफाका
मुंबई इंडियंस ने SRH के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के 17 साल के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका का डेब्यू कराया था.
डेब्यू में हुई खूब पिटाई
डेब्यू मुकाबले में ही क्वेना मफाका की खूब पिटाई हुई. उन्होंने 4 ओवरों की गेंदबाजी में 66 रन लुटा दिए.
एक भी विकेट नहीं
हैदराबाद के खिलाफ मफाका को एक भी विकेट नहीं मिला. उनका इकोनॉमी रेट भी 16.50 का रहा है.
11 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
क्वेना मफाका आईपीएल के डेब्यू मुकाबले में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 11 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा.
माइकल नेसर को पछाड़ा
क्वेना मफाका से पहले माइकल नेसर ने पंजाब किंग्स के लिए IPL 2013 में डेब्यू करते हुए RCB के खिलाफ 4 ओवर में 62 रन लुटाए थे.
इंटरनेशनल में डेब्यू नहीं
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, वे अंडर 19 विश्व कप 2024 के लीड विकेट टेकर थे.
अंडर-19 वर्ल्ड कप का हीरो
क्वेना ने इसी साल साउथ अफ्रीका में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में 9.71 की औसत से 21 विकेट लिए थे, वे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने थे.