MI की करारी हार, रायडू-इरफान ने पांड्या को लताड़ा!


Bhoopendra Rai
28 Mar 2024

आईपीएल 2024

    इन दिनों भारत में इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का रोमांच अपने चरम पर है. अब तक 8 मुकाबले हो चुके हैं.

मुंबई की करारी हार

    आईपीएल 2024 के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से करारी शिकस्त दी.

MI के गेंदबाजों की जमकर धुनाई

    इस मुकाबले में सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने MI के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 277 रन कूट डाले.

दिग्गजों के निशाने पर पांड्या

    हार के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू और पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर सवाल उठाए.

अंबाती रायडू

    कई सालों तक मुंबई के लिए खेलने वाले रायडू ने कप्तान हार्दिक पांड्या की प्लानिंग पर सवाल खड़े किए.

हार्दिक ने प्लानिंग नहीं की

    रायूड ने कमेंट्री के दौरान ऑन एयर कहा 'मैंने अपने करियर में MI को इतनी खराब गेंदबाजी करते नहीं देखा, ऐसा लगता है कि हार्दिक ने कोई योजना नहीं बनाई है.'

इरफान पठान

    हैदराबाद के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने पंड्या को ‘साधारण कप्तान’ करार दिया और बुमराह को जल्दी गेंदबाजी नहीं कराने पर सवाल किया.

बुमराह को दूर रखना समझ से परे

    इरफान ने कहा 'हार्दिक की कप्तानी सामान्य रही है, जब विस्फोटक बल्लेबाजी चल रही थी तो बुमराह को बहुत देर तक दूर रखना मेरी समझ से परे था.'

हार्दिक गेंद-बल्ले दोनों से फ्लाप

    मुकाबले में हार्दिक ने 4 ओवर में 46 रन लुटाए. बल्ले से 20 बॉल में सिर्फ 24 रन दिए. मुंबई को इस सीजन लगातार दूसरी हार मिली.

More Stories