IPL 2024: 60 मैचों के बाद Orange Cap का किंग कौन?
India Daily Live
12 May 2024
आईपीएल 2024
आईपीएल 2024 में अब तक 60 मैच हो चुके हैं. इस दौरान 5 बल्लेबाजों ने कमाल किया है.
ऑरेंज कैप
ऑरेंज कैप की रेस में आरसीबी के ओपनर विराट कोहली टॉप पर हैं, जिन्होंने 634 रन बनाए हैं.
टॉप 5 बैटर
देखिए इस लिस्ट में और कौन-कौन से बल्लेबाज हैं, जिन्होंने बल्ले से सबसे ज्यादा रन जोड़े.
1. विराट कोहली (RCB)
आरसीबी के इस स्टार बैटर ने 12 मैचों में 634 रन बनाए हैं. इस सीजन उनके बल्ले से एक शतक निकला.
2. ऋतुराज गायकवाड़ (CSK)
चेन्नई टीम के कप्तान ऋतुराज ने 12 मैचों में 541 रन बनाए हैं. उनका हाई स्कोर 108* रहा.
3. ट्रेविस हेड (SRH)
बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने इस सीजन 11 मैचों में 533 रन बनाए हैं. उनका हाई स्कोर 102 रन रहा.
4. साई सुदर्शन (GT)
बाएं हाथ के इस युवा बैटर ने 12 मैचों में 527 रन जोड़े हैं. उनका हाई स्कोर 103 रन रहा.
5. संजू सैमसन (RR)
राजस्थान रॉयल्स के इस कप्तान ने 11 मैचों में 471 रन जोड़े हैं. उनका हाई स्कोर 86 रन रहा.