IPL 2024: बदल गई सिक्स हिटर की लिस्ट, 35 छक्कों के साथ नंबर 1 पर पहुंचा ये बल्लेबाज
India Daily Live
09 May 2024
टॉप 7 सिक्स हिटर
हम आपके लिए इस सीजन सबसे ज्यादा चक्के लगाने वाले टॉप 7 बैटर्स की लिस्ट लाए हैं.
अभिषेक शर्मा (SRH)
सनराइजर्स हैदराबाद के इस ओपनर ने 12 मैचों में 35 छक्के जमाए हैं. इस सीजन वे ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं.
2. सुनील नरेन (KKR)
केकेआर के इस ओपनर ने 11 मैचों में 32 छक्के लगाए हैं. वो 11 मैचों में 461 रन बना चुके हैं.
3. ट्रेविस हेड (SRH)
11 मैचों में यह बल्लेबाज 31 छक्के लगा चुके है, उनके बल्ले से 533 रन निकले हैं.
4. हेनरिक क्लासेन (SRH)
सनराइजर्स हैदराबाद के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 12 मैचों में 31 छक्के लगाए हैं.
5. रियान पराग (RR)
राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर रियान पराग ने 11 मैचों में 28 छक्के जमाए हैं.
6. शिवम दुबे (CSK)
चेन्नई सुपर किंग्स के इस ऑलरआउंडर ने 11 मैचों में 26 छक्के जमाए हैं.
7. जैक फ्रेजर मैकगर्क (DC)
दिल्ली कैपिटल्स के युवा ओपनर जैक फ्रेज मैकगर्क ने 7 मैचों में 26 छक्के जमाए हैं.