भारत-ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट मैच का कहां देख सकेंगे Live मुकाबला
Gyanendra Tiwari
05 Dec 2024
खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक एडिलेड में खेला जाएगा.
कब शुरू होगा मुकाबला
भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा.
प्लेइंग 11
पिंक बॉल टेस्ट मैच को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग 11 का खुलासा कर दिया है. अभी टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 का खुलासा नहीं किया है.
कौन करेगा ओपनिंग
वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस बात का खुलासा कर दिया कि आखिर भारत के लिए ओपनिंग कौन करेगा.
राहुल करेंगे ओपनिंग
रोहित ने बताया कि दूसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल ही भारत की ओर से ओपनिंग करेंगे.
इस चैनल पर होगा लाइव प्रसारण
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले का टीवी में लाइव टेलिकॉस्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.
यहां भी होगा प्रसारण
वहीं, डिजिटल प्लेफॉर्म की बात करें तो दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण Disney+ Hotstar पर किया जाएगा.
फ्री में कहां देखें मुकाबला
वहीं, डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले को देख सकते हैं.
इस ऐप पर फ्री में देखें मुकाबला
इसके साथ आप पिकासो ऐप पर भी फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.