भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 में लिखा कौन-सा नया इतिहास?
Praveen Kumar Mishra
29 Dec 2025
चौथा टी20 मैच
भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के बीच चौथा टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया.
टीम इंडिया की जीत
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 रनों से जीत हासिल की और सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ली है.
टीम का नया कारनामा
इस मैच में भारत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जो इससे पहले विमेंस टी20 क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था.
221 रनों का पहाड़
श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में भारत ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए.
सबसे बड़ा स्कोर
महिला टी20 में ये किसी भी फुल मेंबर टीम के द्वारा बिना किसी शतक के बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.
दूसरे नंबर पर भारत
इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के नाम पर ही दर्ज था, जब टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 2024 में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए थे.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम है. उन्होंने साल 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का स्कोर खड़ा किया था.
आयरलैंड
चौथे स्थान पर आयरलैंड की टीम मौजूद है. आयरिश टीम ने 2019 में नीदरलैंड के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए थे.