भारत-वेस्टइंडीज का टेस्ट में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
Praveen Kumar Mishra
01 Oct 2025
भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत गुरुवार यानी 2 अक्टूबर से होने वाली है.
गिल करेंगे कप्तानी
इस सीरीज में भारत की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए दिखाई देने वाले हैं.
कैसा है भारत का रिकॉर्ड
ऐसे में आइए नजर डालते हैं कि आखिर इन दोनों का टेस्ट क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है और कौन किस पर भारी रहा है.
100 टेस्ट मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 100 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं.
भारत की 23 मैचों में जीत
इस दौरान टीम इंडिया को 23 मुकाबलों में जीत मिली है, तो वहीं वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी है और उन्होंने 30 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
ड्रॉ मुकाबले
इसके अलावा 47 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं और उनका कोई भी नतीजा नहीं निकल सका है.
घर पर भारत की जीत
तो वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने भारत में खेलते हुए 13 मैचों में जीत हासिल की है.