एड़ी-चोटी का जोर लगाने वाली वो टीम, जीत जिसकी प्राथमिकता नहीं
Antriksh Singh
10 Feb 2024
ये टीम है इंग्लैंड
अंग्रेज बैजबॉल का ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं जहां टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाना सबसे बड़ा मकसद है.
जोखिम भरा खेल
ऐसा करने से हालांकि जीतने के चांस भी ऊंचे रहते हैं लेकिन कई बार आपको हारना भी होगा.
किसको सताई चिंता
माइकल वॉन को चिंता है कि इंग्लैंड इतना अच्छा खेलने के बावजूद ऐसी टीम बन सकती है जो जीत ना पाए.
वॉन ने क्या कहा
इस समय इंग्लैंड को भारत में सफल होने के लिए आक्रामक और पारंपरिक क्रिकेट के बीच संतुलन बनाना होगा.
इंग्लैंड का क्रांतिकारी खेल
वॉन मानते हैं कि बेन स्टोक्स के लड़के हर मैच में ऐसा जोश दिखाते हैं कि सब मंत्रमुग्ध हो जाते हैं.
रोमांच चरम पर है
भारत में पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरे टेस्ट में ये 1-1 हो गया है.
बैजबॉल की दिक्कत
बैजबॉल की दिक्कत ये है कि बल्लेबाजों के पास खेलने का सिर्फ एक ही तरीका है. वे पहली गेंद से ही पांचवें गियर में होते हैं.
जो रूट बैजबॉलर ना बनें
वॉन चाहते हैं कि जो रूट बैजबॉल को भूल जाएं. क्योंकि उन्होंने 10,000 टेस्ट रन जो रूट की तरह खेलकर बनाए हैं.