हार्दिक पांड्या ने विजय हजारे में मचाया कहर, जड़ दिए 9 छक्के


Praveen Kumar Mishra
08 Jan 2026

चोट के बाद वापसी

    टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के बाद वापसी कर चुके हैं और वे प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं.

विजय हजारे में हार्दिक

    पांड्या चोट के बाद अब विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं और इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं.

पांड्या की बेहतरीन पारी

    हालांकि, वे बल्ले से विजय हजारे ट्रॉफी में कहर ढा रहे हैं और उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली है.

75 रनों की पारी

    पांड्या ने चंडीगढ़ के खिलाफ खेलते हुए 31 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली.

पांड्या ने जड़े 9 छक्के

    इस पारी के दौरान पांड्या ने 2 चौके और 9 छक्के जड़े, जहां उनका स्ट्राइक रेट 241.94 का रहा.

भारत के लिए फायदेमंद

    पांड्या का इस तरह का फॉर्म टीम इंडिया के लिए फायदेमंद हो सकता है.

न्यूजीलैंड से सीरीज

    भारत को 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, जिसमें पांड्या अहम साबित हो सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026

    इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उनका इसी तरह की फॉर्म में रहना जरूरी है.

More Stories