आर अश्विन के संन्यास पर सचिन से सहवाग तक किसने क्या कहा?
Gyanendra Sharma
18 Dec 2024
पैट कमिंस
आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि गाबा में ड्रॉ खेले गए मुकाबले में वह अश्विन के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के फैसले से आश्चर्यचकित हैं.
मैच के बाद लिया संन्यास
कमिंस ने कहा कि वह खेल के महान खिलाड़ियों में गिने जाएंगे. बुधवार को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला ड्रा खेला गया, इस दौरान अश्विन ने एक प्रेस कांफ्रेस के जरिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास की घोषणा की.
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने हमेशा इस बात की प्रशंसा की है कि आपने अपने दिल और दिमाग के साथ सही तालमेल बिठाकर गेम को कैसे खेला.
सहवाग ने क्या कहा?
सहवाग ने लिखा कि आप एक वास्तविक मैच विनर थे और टेस्ट क्रिकेट में हमारे लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में होना एक बड़ी उपलब्धि है.
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने लिखा आपको एक युवा गेंदबाज से आधुनिक क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी के रूप में विकसित होते देखने का सौभाग्य कुछ ऐसा है, जिसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा.
युवराज सिंह
युवराज सिंह ने लिखा, वेल प्लेड ऐश और शानदार सफर के लिए बधाई! दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अपने जाल में फंसाने से लेकर मुश्किल हालात में डटे रहने तक, आप टीम के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं.
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक ने लिखा शानदार करियर के लिए शाबाश. आपके साथ खेलने पर मुझे गर्व है. आप निश्चित रूप से तमिलनाडु की ओर से खेलने वाले सबसे महान खिलाड़ी हैं.