इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का कारनामा, द्रविड़ की लिस्ट में शामिल


Praveen Kumar Mishra
24 Jul 2025

जायसवाल का इतिहास

    इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया.

58 रनों की पारी

    जायसवाल ने चौथे मैच की पहली पारी में 107 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली.

एक हजार रन

    इसी के साथ जायसवाल ने इंग्लिश टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे का कारनामा किया.

भारत के 20वें खिलाड़ी

    जायसवाल ऐसा करने वाले भारत के 20वें खिलाड़ी बन गए हैं.

16 पारियों में कारनामा

    उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ 16 पारियों में अपने 1000 रन पूरे किए हैं.

दूसरे भारतीय खिलाड़ी

    वे इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

राहुल द्रविड़ का नाम

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के नाम पर है, जिन्होंने 15 पारियों में ये कारनामा किया था.

More Stories