‘धर्मो रक्षति रक्षता', भारतीय क्रिकेटरों का सेना को सलाम


Anvi Shukla
07 May 2025

वीरेंद्र सहवाग

    वीरेंद्र सहवाग ने लिखा – 'धर्मो रक्षति रक्षत, जय हिंद की सेना'.

सुरेश रैना

    रैना ने कहा, सेना का हर एक सर्जिकल वार हमारे लिए गर्व की बात है. 'जय हिंद, वंदे मातरम्'. उनके पोस्ट को लाखों लाइक्स मिले.

कोच गौतम गंभीर

    गंभीर ने साफ लिखा – 'जो हमारे निर्दोष नागरिकों को मारते हैं, उन्हें अब जवाब मिल गया है. अब की बार शांत नहीं बैठेंगे.'

वेंकटेश प्रसाद

    पूर्व तेज गेंदबाज प्रसाद ने लिखा – 'देश की रक्षा करने वालों को हमारा सैल्यूट. यह सिर्फ हमला नहीं, न्याय था.'

आरपी सिंह

    आरपी सिंह ने लिखा – 'भारतीय सेना ने फिर दिखा दिया कि हम किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम हैं.'

वरुण चक्रवर्ती

    वरुण ने लिखा – '26 मासूमों की जान का बदला मिला. यह सिर्फ हमला नहीं, दिलों का सुकून है.'

चेतन शर्मा

    पूर्व चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा – 'भारत शांति चाहता है, पर अगर ललकारा गया तो जवाब देना भी जानता है.'

सेना का मैसेज – 'Justice is Served'

    ऑपरेशन के बाद भारतीय सेना ने वीडियो जारी कर कहा – 'न्याय हो चुका है'. क्रिकेटरों की ये प्रतिक्रियाएं देश के जज्बे की गवाही हैं.

More Stories