चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले बल्लेबाज
Praveen Kumar Mishra
22 Jan 2025
5. क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी में 791 रन बनाते हुए 88.77 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं.
4. इयोन मॉर्गन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने 92.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 439 रन बनाए हैं.
3. विराट कोहली
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 92.32 की स्ट्राइक रेट के साथ 529 रन बनाए हैं. इसी के साथ ने लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.
2. जो रूट
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. रूट ने 94.51 की स्ट्राइक रेट के साथ 431 रन बनाए हैं.
1. शिखर धवन
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं. उन्होंने 101.59 की स्ट्राइक रेट के साथ 701 रन बनाए हैं.