कौन हैं मोहसिन नकवी? जो इंडिया की एशिया ट्रॉफी लेकर हुआ फुर्र
Princy Sharma
29 Sep 2025
एशिया कप 2025
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. यह टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तीसरी जीत थी.
भारतीय टीम
मैच जीतने के बाद जब ट्रॉफी दी जा रही थी, तो भारत ने पाकिस्तान के मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया.
कौन हैं मोहसिन नकवी?
मोहसिन नकवी पाकिस्तान के नए क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष हैं, जो फरवरी 2024 से इस पद पर बने हैं.
एशियन क्रिकेट काउंसिल
साथ ही, उन्हें अप्रैल 2024 में एशियन क्रिकेट काउंसिल का अध्यक्ष भी चुना गया, जहां उन्होंने श्रीलंका के शम्मी सिल्वा की जगह ली.
पाक के गृहमंत्री
नकवी मार्च 2024 में पाकिस्तान के गृहमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर चुके हैं और अब तक इसी पद पर काम कर रहे हैं. उन्हें पाकिस्तान की राजनीति और क्रिकेट दोनों में बहुत ताकतवर माना जाता है.
मीडिया हाउस के मालिक
नकवी के करीबी रिश्ते हैं पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर और पीपीपी नेता आसिफ अली जरदारी से. वह एक बड़े मीडिया हाउस के मालिक भी हैं, जिससे उनका प्रभाव और बढ़ जाता है.
विवादित बयान
नकवी भारत विरोधी रुख के लिए मशहूर हैं और अक्सर विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं.
MOHSIN
हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विमान हादसे का संकेत था, यह वीडियो काफी विवादित रहा.
भड़काऊ इशारे
पाकिस्तान के क्रिकेटर हारिस रऊफ ने भी इसी तरह के भड़काऊ इशारे किए थे, जिसके कारण उन पर जुर्माना लगाया गया था.