एशिया कप में चहल का कौन-सा रिकॉर्ड ध्वस्त करने के करीब हैं हार्दिक पांड्या?


Praveen Kumar Mishra
19 Sep 2025

ओमान के खिलाफ मुकाबला

    एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ओमान के खिलाफ भिड़ने को तैयार है.

आज होगा मैच

    ओमान के खिलाफ मुकाबला 19 सितंबर यानी आज ही अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है.

चहल का रिकॉर्ड निशाने पर

    इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इतिहास रच सकते हैं और वे युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं.

चहल का रिकॉर्ड

    दरअसल, भारत के लिए टी20 क्रिकेट में चहल ने 80 मैचों में 96 विकेट अपने नाम किए हैं और वे इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं.

हार्दिक के 95 विकेट

    हार्दिक ने भी अब तक 116 मुकाबले खेले हैं और उन्होंने 95 विकेट अपने नाम किए हैं और लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

हार्दिक तोड़ेंगे रिकॉर्ड!

    अगर हार्दिक इस मुकाबले में एक विकेट हासिल करते हैं, तो वे चहल की बराबरी कर लेंगे. तो वहीं 2 विकेट लेने के साथ ही पांड्या चहल को पीछे छोड़ने वाले हैं.

अर्शदीप सिंह सबसे ऊपर

    भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम पर दर्ज है और उन्होंने 99 विकेट हासिल किए हैं.

More Stories