एशिया कप में 'शतक' लगाने के करीब अर्शदीप सिंह, बस एक कदम हैं दूर
Praveen Kumar Mishra
19 Sep 2025
ओमान के खिलाफ मुकाबला
एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ओमान के खिलाफ आज यानी 19 सितंबर को अबू धाबी में मैदान पर उतरने वाली है.
बुमराह को आराम
इस मुकाबले में दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है.
इतिहास रचने के करीब
अगर अर्शदीप सिंह इस मुकाबले में खेलते हैं और उन्हें एक विकेट मिलता है, तो वे इतिहास रच देंगे.
100 विकेट पूरे करने का मौका
अर्शदीप ने भारत के लिए अब तक 63 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 99 विकेट हासिल किए हैं. ऐसे में वे एक विकेट लेने के साथ ही भारत के लिए टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे.
युजवेंद्र चहल
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम आता है, जिन्होंने 80 मैच खेलते हुए 96 विकेट अपने नाम किए हैं.
हार्दिक पांड्या
इसके अलावा हार्दिक पांड्या भी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं और उन्होंने 116 मैच खेलते हुए 95 विकेट अपने नाम किए हैं.
जसप्रीत बुमराह
सूची में चौथे स्थान पर जसप्रीत बुमराह का नाम आता है और उन्होंने 72 मैचों में 92 विकेट झटके हैं.