एशेज 2025-26 में हुआ कमाल, टेस्ट क्रिकेट में कभी नहीं हुआ ऐसा
Praveen Kumar Mishra
08 Jan 2026
सीरीज में जीत
एशेज 2025-26 समाप्त हो चुकी है और पांचवां टेस्ट मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है.
सीरीज में बना रिकॉर्ड
इस सीरीज में एक ऐसा रिकॉर्ड बना है, जो इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था. दरअसल, इस सीरीज में 4 से अधिक की रन रेट से रन बने हैं.
टॉप-5 सीरीज की लिस्ट
ऐसे में आइए उन सीरीज पर नजर डालते हैं, जहां पर तेजी से रन बने हैं. हालांकि, इसमें कम से कम 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को शामिल किया गया है.
1. एशेज 2025-26 (ऑस्ट्रेलिया)
एशेज 2025-26 इस मामले में पहले स्थान पर है. इस सीरीज में 4.07 की रन रेट के साथ रन बने हैं. इससे पहले कभी भी किसी भी टेस्ट सीरीज में 4 या फिर उससे अधिक रन रेट से रन नहीं थे.
2. एशेज 2023 (इंग्लैंड)
लिस्ट में दूसरे स्थान पर भी एशेज का नाम ही आता है. इंग्लैंड में 2023 में खेली गई एशेज सीरीज में 3.93 की रन रेट से रन बने थे.
3. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (इंग्लैंड)
भारत और इंग्लैंड के बीच 2025 में खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का नाम लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. इस सीरीज में 3.86 की रन रेट से रन बने थे.
4. एशेज 2001 (इंग्लैंड)
इंग्लैंड में 2001 में खेली गई एशेज सीरीज का नाम लिस्ट में चौथे स्थान पर शामिल है. उस सीरीज में 3.86 की रन रेट के साथ रन बने थे.
5. विजडन ट्रॉफी
इंग्लैंड में 2004 में खेली गई विजडन ट्रॉफी में 3.8 की रन रेट के साथ रन बने थे. बता दें कि उस सीरीज में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का सामना हुआ था.