शरद पूर्णिमा पर खीर नहीं खाई तो नहीं मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे


Km Jaya
06 Oct 2025

शरद पूर्णिमा की खीर क्यों है खास?

    शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाकर चांदनी में रखने की परंपरा है. इसे खाने से धार्मिक और सेहत से जुड़े फायदे मिलते हैं.

अमृत से भरपूर खीर

    मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से अमृत बरसाते हैं. चांदनी में रखी खीर में अमृत के गुण समा जाते हैं.

भगवान श्रीकृष्ण का महारास

    धार्मिक कथाओं के अनुसार, इस दिन द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने महारास किया था. उसी दिन चंद्रमा ने अमृत वर्षा की थी.

मां लक्ष्मी को प्रिय भोग

    शरद पूर्णिमा मां लक्ष्मी का जन्मोत्सव है. इस दिन उन्हें खीर का भोग लगाने से आशीर्वाद प्राप्त होता है.

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

    खीर हल्की और सुपाच्य होती है. दूध और चावल कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर रखते हैं.

रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि

    खीर में डाले जाने वाले मेवे और केसर शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और बीमारियों से बचाते हैं.

तुरंत ऊर्जा का स्रोत

    दूध, चावल और चीनी खीर को हाई एनर्जी फूड बनाते हैं, जो तुरंत ताकत और ग्लूकोज देता है.

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी

    दूध और मेवे त्वचा को ग्लोइंग और निखार देने का काम करते हैं.मेवों में मौजूद विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों को झड़ने से बचाते हैं और मजबूती देते हैं.

मानसिक तनाव से राहत

    दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन और केसर मूड को बेहतर करते हैं और अवसाद को कम करते हैं.

संपूर्ण स्वास्थ्य का वरदान

    शरद पूर्णिमा की खीर न सिर्फ धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलन भी देती है.

More Stories