24 साल से राज कर रहे बशर अल असद के खिलाफ सीरिया में क्यों हुआ विद्रोह?


Shanu Sharma
08 Dec 2024

दशकों बाद तख्ता पलट

    सीरिया में दशकों बाद एक बार फिर तख्ता पलट हो गया. राष्ट्रपति बशर अल असद देश छोड़कर भाग गए.

परिवार समेत छोड़ा देश

    विद्रोहियों ने धीरे-धीरे दमिश्क को पूरी तरह से घेर लिया. जिसके बाद बशर परिवार समेत देश छोड़ कर भाग गए.

हाफेज अल असद की दूसरी संतान

    बशर अल असद सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति हाफेज अल असद की दूसरी संतान हैं. हाफेज ने सीरिया पर 29 सालों तक शासन किया था.

अलावी समूह के नेता

    हाफेज अल असद सीरिया अलावी समूह के नेता थे, उन्होंने बाथ पार्टी को सफलता दिलाई थी.

राजनीति और सेना में रुचि नहीं

    बशर के पांच भाई बहन में से तीन मर चुके हैं. असद शुरु से ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे. माना जाता है उन्हें राजनीति और सेना में रुचि नहीं थी.

बड़े बेटे को बनाना चाहते थे राष्ट्रपति

    बशर असद के पिता अपने बड़े बेटे बासेल को भविष्य में सीरिया के राष्ट्रपति बनाना चाहते थे, लेकिन कार दुर्घटना में उनकी मौत के बाद छोटे बेटे बशर असद को सत्ता संभालनी पड़ी.

सीरियाई सेना में भी हुए शामिल

    राष्ट्रपति बनने से पहले बशर सीरियाई सेना में भी शामिल हुए थे और कर्नल के पद तक पहुंचे थे.

राष्ट्रपति बनाने के लिए संविधान बदला

    राष्ट्रपति बनने के बाद बशर के लिए ही संविधान में बदलाव किया गया. इस दौरान राष्ट्रपति बनने की न्यूनतम उम्र 40 से 34 की गई, क्योंकि बशर की उम्र उतनी ही थी.

बशर के परिवार में कौन-कौन?

    बशर ने 2000 में ब्रिटिश नागरिक अजमा अखरास से शादी की. उनके दो बेटे और एक बेटी है. वे पूरी तरह अलावी मुस्लिम हैं और दो बार हज की यात्रा भी कर चुके हैं.

More Stories