अबू धाबी के बाद अब कतर में पीएम मोदी का जलवा
India Daily Live
15 Feb 2024
भव्य स्वागत
कतर की आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन दोहा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की.
दोहा पहुंचा पीएम मोदी
अबू धाबी में पहले मंदिर का उद्घाटन करने और प्रमुख नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकों के बाद पीएम मोदी बुधवार रात कतर की राजधानी दोहा पहुंचे.
कतर पीएम से मिले मोदी
दोहा पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने समकक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की.
मुद्दों पर चर्चा
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में हालिया क्षेत्रीय विकास पर भी चर्चा की. शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया. इस दौरान कतर के विदेश मंत्रालय ने दोनों नेताओं की मुलाकात पर बयान भी जारी किया है.
मंत्रालय का बयान
बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान दोनों मित्र देशों के बीच सहयोग संबंधों और विशेष रूप से ऊर्जा, वाणिज्य व निवेश के क्षेत्र में समर्थन और विकसित करने के तरीकों पर चर्चा हुई.
सार्थक बैठक
प्रधानमंत्री मोदी के लिए कतर के प्रधानमंत्री की ओर से उनके सम्मान में डिनर पार्टी दी गई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर ने कहा कि भारत-कतर साझेदारी को बढ़ाने के लिए एक सार्थक बैठक हुई है.
मोदी का स्वागत
बुधवार रात कतर पहुंचे पीएम मोदी का उनके होटल के बाहर भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. तिरंगे के साथ पहुंचे भारतीय पीएम मोदी के लिए गिफ्ट लेकर भी आए थे.
'भारत माता की जय'
कतर में भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाए. इस दौरान मोदी ने स्वागत के लिए खड़े भारतीयों से हाथ भी मिलाया.