दुनिया के इन 8 शहरों में न्यू सेलिब्रेशन रद्द, जानें क्या है वजह?
Princy Sharma
29 Dec 2025
न्यू ईयर 2026
कई शहर ने एहतियात के तौर पर नए साल की पूर्व संध्या के जश्न को रद्द कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी खतरे, भीड़ की सुरक्षा के जोखिम और प्राकृतिक आपदाएं इसके मुख्य कारण हैं.
पेरिस
पेरिस में चैंप्स-एलिसी पर नए साल का कॉन्सर्ट रद्द कर दिया है. पुलिस ने भारी भीड़ से भगदड़ के जोखिम के कारण रद्द करने की सलाह दी.
टोक्यो
टोक्यो में भी शिबुया स्टेशन के पास काउंटडाउन कार्यक्रम रद्द किया. अधिकारियों को अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा मुद्दों की चिंता थी.
सिडनी
सिडनी में गोलीबारी की घटना के बाद बोंडी बीच पर आतिशबाजी रद्द कर दी. इस दौरान लगभग 15,000 लोगों के आने की उम्मीद थी.
मोनाको
मोनाको देश में नए साल पर आतिशबाजी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है. यह नियम 31 दिसंबर 2025 दोपहर से 11 जनवरी 2026 दोपहर तक लागू रहेगा.
जकार्ता
जकार्ता में भी नए साल 2026 के लिए आतिशबाजी रद्द है. इसकी वजह सुमात्रा में 6.6 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए है.
हांगकांग
हांगकांग में नए साल पर पारंपरिक आतिशबाजी शो रद्द की. इसकी जगह एक खास काउंटडाउन कार्यक्रम होगा. सरकार का कहना है कि यह शांति, देखभाल और सकारात्मक ऊर्जा फैलाएगा.
बेलग्रेड
नए साल की पूर्व संध्या और 14 जनवरी सर्बियाई नए साल के कार्यक्रम रद्द कर दिए. पिछले साल जब लोगों ने कॉन्सर्ट के दौरान बैरिकेड्स तोड़े थे तो अराजकता फैल गई थी.
बाली
बाली के देनपसार शहर सरकार ने आतिशबाजी और संगीत शो रद्द कर दिए. हाल की प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए यह फैसला लिया है.