कैसे बर्बाद हुआ वेनेजुएला?
Kanhaiya Kumar Jha
03 Jan 2026
आदिवासी युग
यूरोपियों के आने से पहले वेनेजुएला में हजारों सालों से कबीलाई समुदाय रहते थे.
ये लोग शिकार, खेती और नदी-आधारित जीवन जीते थे.
कोलंबस की खोज
1498 में क्रिस्टोफर कोलंबस ने वेनेजुएला के तट की खोज की. यहीं से यूरोपीय दखल की शुरुआत हुई.
स्पेनिश उपनिवेश
1522 में स्पेन ने वेनेजुएला में उपनिवेश स्थापित किया. करीब 300 साल तक स्पेन का शासन यहां चला.
आजादी की शुरुआत
18वीं सदी के अंत में स्वतंत्रता आंदोलन तेज हुआ. 1811 में वेनेजुएला ने स्पेन से आजादी की घोषणा की.
सिमोन बोलिवर का दौर
1821 में सिमोन बोलिवर के नेतृत्व में वेनेजुएला, कोलंबिया, पनामा और इक्वाडोर ने स्पेन से पूर्ण स्वतंत्रता पाई.
ग्रैन कोलंबिया से अलगाव
1830 में वेनेजुएला ग्रैन कोलंबिया से अलग होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना.19वीं सदी में सैन्य तानाशाहों (कैडिलो) का बोलबाला रहा.
तेल और समृद्धि
20वीं सदी की शुरुआत में तेल की खोज ने वेनेजुएला को दुनिया का बड़ा तेल निर्यातक बना दिया. यह दक्षिण अमेरिका की मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया.
ह्यूगो शावेज और बोलीवेरियन क्रांति
1999 में ह्यूगो शावेज सत्ता में आए. समाजवादी नीतियों से शुरुआत में गरीबी घटी, लेकिन तेल की कीमत गिरने से अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई.
मादुरो और मौजूदा संकट
2013 के बाद निकोलस मादुरो के शासन में भुखमरी, पलायन और राजनीतिक संकट बढ़ा. 2018 और 2024 के चुनावों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध माना गया.