18 लाख ईंटों से बना मुस्लिम देश में भव्य हिंदू मंदिर


Shubhank Agnihotri
04 Feb 2024

भव्य हिंदू मंदिर

    इस्लामिक देश में एक भव्य हिंदू मंदिर का उद्घाटन होने वाला है.

अबु धाबी का रेगिस्तान

    यूएई में अबु धाबी के रेगिस्तान में बने इस मंदिर में 18 लाख ईंटों का इस्तेमाल किया गया है.

700 करोड़ की धनराशि

    रिपोर्ट के अनुसार, BAPS नाम के इस मंदिर को बनाने में 700 करोड़ से ज्यादा रुपये की धनराशि खर्च हुई है.

27 एकड़ भूमि

    इस मंदिर को बेहद सावधानीपूर्ण तरीके से बनाया गया है. इसका निर्माण 27 एकड़ भूमि के इलाके पर हुआ है.

फ्लाई ऐश का इस्तेमाल

    अबु धाबी हिंदू मंदिर मध्य एशिया का सबसे बड़ा मंदिर होगा. इसकी नींव बनाने में कंक्रीट के मिश्रण के साथ फ्लाई ऐश का इस्तेमाल हुआ है.

42 देशों के राजदूत

    इस मंदिर को देखने के लिए हाल ही में 42 देशों के राजदूत और उनके जीवन साथी मंदिर पहुंचे थे.

आसपास लगी क्रेन भी हटाई गईं

    रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है कि मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. यहां आसपास लगी क्रेन भी हटा दी गई हैं.

14 फरवरी को उद्घाटन

    रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

More Stories