एपस्टीन फाइल्स से हिली दुनिया, जानें किन दिग्गगों पर गिरी गाज?


Km Jaya
21 Dec 2025

Epstein Files क्या हैं?

    ये हजारों दस्तावेज हैं जो जेफरी एप्स्टीन से जुड़े संबंधों और संपर्कों को उजागर करते हैं.

दस्तावेज सार्वजनिक क्यों हुए?

    अमेरिकी न्याय विभाग पर दबाव और संसद के आदेश के बाद ये फाइलें जारी की गईं.

अचानक गायब हुए कागजात

    वेबसाइट पर अपलोड के एक दिन के भीतर 16 दस्तावेज बिना कारण हटा दिए गए.

ट्रंप से जुड़ी तस्वीर

    डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप, घिसलेन मैक्सवेल और एप्स्टीन की एक फोटो सामने आई.

बिल क्लिंटन की मौजूदगी

    कई तस्वीरों में बिल क्लिंटन एप्स्टीन और मैक्सवेल के साथ नजर आते हैं.

ब्रिटिश शाही परिवार

    प्रिंस एंड्रयू और सारा फर्ग्यूसन के नाम भी फाइलों में दर्ज हैं.

बड़े कारोबारी और टेक दिग्गज

    बिल गेट्स, एलन मस्क, रिचर्ड ब्रैनसन जैसे नाम शामिल हैं.

फिल्म और म्यूजिक सितारे

    माइकल जैक्सन, मिक जैगर, केविन स्पेसी और नाओमी कैंपबेल का जिक्र है.

पत्रकार और बुद्धिजीवी

    नोम चोम्स्की और माइकल वोल्फ से जुड़े संपर्क भी दर्ज हैं.

नाम आना दोष नहीं

    फाइलों में नाम होना किसी भी अपराध का सबूत नहीं माना गया है.

More Stories