पहलगाम हमले से डरा पाकिस्तान, आधी रात को क्यों हुई संसद बैठक?


Anvi Shukla
04 May 2025

पहलगाम में आतंक का तांडव

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, जिसमें 25 से ज्यादा टूरिस्ट मारे गए. भारत ने इसे युद्ध जैसा कृत्य बताया.

भारत-पाक रिश्तों में फिर तल्खी

    हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में खटास बढ़ी.

पाक राष्ट्रपति का आपात कदम

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आधी रात को लिया फैसला, संसद का आपातकालीन सत्र बुलाया गया.

5 मई को संसद में मंथन

    पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की बैठक सोमवार शाम 5 बजे, भारत के फैसलों पर चर्चा तय मानी जा रही है.

सिंधु जल संधि पर नई बहस

    भारत ने IWT को आंशिक रूप से निलंबित किया, जिससे पाकिस्तान और भी ज्यादा घबरा गया है.

पाक संसद में निंदा प्रस्ताव तय

    सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान संसद में भारत के खिलाफ कड़ी निंदा का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है.

भारत की चेतावनी से बौखलाया पाक

    भारत ने साफ कहा— आतंक को समर्थन अब बर्दाश्त नहीं. पाकिस्तान अब बैकफुट पर नजर आ रहा है.

हमले में पाकिस्तानी आतंकी शामिल

    पकड़े गए आतंकियों के पाकिस्तान से संबंध निकले. भारत ने इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की तैयारी की.

भारत के तेवर सख्त

    भारत ने कहा कि यह सीधा हमला है, जवाबी कार्रवाई के विकल्प खुले हैं. सैन्य स्तर पर भी हलचल तेज.

क्या होगा अगला कदम?

    अब सबकी निगाहें भारत की अगली कार्रवाई पर. पाकिस्तान की बेचैनी बताती है— इस बार मामला गंभीर है.

More Stories