10 साल से बिना भोजन के जी रही Annie Holland, IV ड्रिप ही है जीवन रेखा


Ritu Sharma
28 Feb 2025

भोजन की महक से भी बीमार हो जाती हैं एनी

    एनी हॉलैंड को खाने की सुगंध तक से मतली आने लगती है. उनका कहना है कि वह कभी भी सामाजिक भोजन में शामिल नहीं हो सकतीं क्योंकि यह उनके लिए जानलेवा हो सकता है.

ऑटोइम्यून बीमारी के कारण पाचन तंत्र पूरी तरह फेल

    16 साल की उम्र में एनी को ऑटोइम्यून ऑटोनोमिक गैंग्लियोपैथी (AAG) नामक दुर्लभ बीमारी का पता चला. इस बीमारी में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली तंत्रिका कोशिकाओं पर हमला करती है, जिससे उनके आंतों ने पोषक तत्वों को अवशोषित करना बंद कर दिया.

जीवन के लिए आवश्यक पोषण केवल IV ड्रिप से मिलता है

    एनी को टोटल पैरेंट्रल न्यूट्रिशन (TPN) प्रणाली के तहत IV ड्रिप के माध्यम से पोषण दिया जाता है. यह द्रव उनके रक्त प्रवाह में सीधे जाता है, जिससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं.

सेप्सिस का खतरा हर दिन बना रहता है

    TPN लेने के लिए एनी के हृदय के पास हिकमैन लाइन डाली गई है. लेकिन अगर इसमें ज़रा भी बैक्टीरिया चला जाए, तो जानलेवा संक्रमण (सेप्सिस) का खतरा रहता है. अब तक वह सेप्सिस के कई गंभीर दौरों से गुजर चुकी हैं.

अकेलेपन से जूझ रही हैं एनी

    एनी कहती हैं, ''खाने का न मिलना जितना दुखद है, उतना ही अकेलापन भी महसूस होता है. मैं समाज से कट चुकी हूं, क्योंकि मैं सामान्य जीवन नहीं जी सकती.''

भविष्य की कोई योजना नहीं बना सकतीं

    एनी बताती हैं, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह सब खत्म हो जाएगा. लेकिन अब मैं अपने भविष्य की योजना भी नहीं बना सकती, क्योंकि मेरी हालत लगातार बिगड़ रही है.''

हर दिन एक नया संघर्ष, फिर भी जीने की चाह

    एनी ने अपने सभी दांत निकलवाने का फैसला किया है ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके. वह कहती हैं, ''अगर मेरी अंतिम हिकमैन लाइन भी फेल हो गई, तो मैं भूख से मर जाऊंगी. लेकिन तब तक, मैं हर दिन का आनंद लेना चाहती हूं.''

More Stories