PM मोदी ने मन की बात में विवेकानंद,NCC, डिजिटल अरेस्ट का क्यों किया जिक्र?
देश की जनता से सीधा संवाद
पीएम मोदी ने आज अपने मासिक रोडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देश की जनता से सीधा संवाद किया.
कई मुद्दों पर बात
आज के अपने इस कार्यक्रम में उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. जिसमें कुछ बातें काफी खास थी.
युवाओं पर केंद्रित
उनका आज का रोडियो कार्यक्रम युवाओं पर केंद्रित रहा. जिसमें उन्होंने देश के युवाओं को कई सलाह दी है.
NCC जाने की सलाह
उन्होंने युवाओं को NCC जाने की सलाह दी. पीएम ने कहा कि NCC युवाओं के जीवन में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना लाता है.
स्वामी विवेकानंद की जयंती
इसके अलावा उन्होंने युवा दिवस के मौके पर 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया.
प्रकृति अरिवगम
पीएम मोदी ने देश में चल रहे लाइब्रेरी इनीशिएटिव की सराहना की है. उन्होंने कहा कि इसकी मदद से युवाओं को काफी मदद मिल रही है.
वेस्ट टू वेल्थ
PM मोदी ने कहा कि देश के युवा रद्दी की मदद से ऐसे कई चीजों का निर्माण कर रहें है, जिसकी कल्पना करना भी मना है.
डिजिटल अरेस्ट
उन्होंने इस दौरान युवाओं को डिजिटल अरेस्ट से बचने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए तीन स्टेप है. पहला रुको फिर सोचो और तब एक्शन लो.
गुयाना यात्रा
अपने रोडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने गुयाना यात्रा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत से हजारों किलोमीटर दूर गुयाना में भी एक 'मिनी इंडिया' बसता है.