दिल्ली में ग्रैप 4 लागू, SC ने क्यों लगाई दिल्ली सरकार को फटकार


India Daily Live
22 Nov 2024

दिल्ली में वायु प्रदूषण

    दिल्ली में वायु प्रदूषण के हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है. अब ऐसे में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो रहा है.

दिल्ली-एनसीआर

    दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फिर से सुनवाई शुरू की.

AQI 'गंभीर से अधिक' स्तर पर पहुंचा

    इस सप्ताह की शुरुआत में AQI 'गंभीर से अधिक' स्तर पर पहुंच गया था, जो लोगों की हेल्थ पर गलत असर डाल रहा है.

GRAP के चरण 4 को लागू कर दिया

    इन सब प्रदूषण को देखने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण 4 को लागू कर दिया और कई चीजों पर बैन भी लगाया है.

बड़ी गाड़ियों को रोकने में नाकामयाब

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार और पुलिस शहर में बड़ी गाड़ियों को रोकने में नाकामयाब रही है.

13 प्रमुख प्रवेश बिंदुओं

    सर्वोच्च न्यायालय ने सभी 13 प्रमुख प्रवेश बिंदुओं से सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मांग की ताकि यह देखा जा सके कि भारी वाहनों को वास्तव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी.

13 वकीलों को नियुक्त किया

    सुप्रीम कोर्ट ने 13 वकीलों को नियुक्त किया है जो 13 इन जगहों पर जाकर सोमवार 25 नवंबर से पहले रिपोर्ट पेश करेंगे कि क्या दिल्ली के बाहर रजिस्टर भारी वाहनों और हल्के वाहनों (एलसीवी) को अनुमति दी जा रही है, जो आवश्यक वस्तुएं नहीं ले जा रहे हैं.

More Stories