यूपी से राजस्थान तक, देशभर में कब होगी गर्मी की छुट्टी?


Reepu Kumari
27 Apr 2025

गर्मी की छुट्टियां

    विभिन्न शिक्षा विभाग और बोर्ड उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों की तारीखें तय करेंगे.

हीटवेव का अलर्ट

    ज्यादातर राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी हो चुका है. दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 41.8 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है.

स्कूलों का समय बदला

    स्कूलों का समय बदलकर बच्चों को राहत देने की कोशिश की जा गई है लेकिन बच्चे समर वेकेशन की घोषणा होने का इंतजार कर रहे हैं.

समर वेकेशन की तारीख

    समर वेकेशन की तारीख राज्य में मौसम की स्थिति पर निर्भर करती है. कई बार जिलों के आधार पर भी छुट्टियां घोषित की जाती हैं.

1. उत्तर प्रदेश में समर वेकेशन

    यूपी बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, गर्मी की छुट्टियां आमतौर पर 15-20 मई से शुरू होती हैं. नोएडा और अन्य जिलों में भी इसी समयसीमा का पालन होने की संभावना है.

2. बिहार में समर वेकेशन

    इस साल बिहार के स्कूलों में समर वेकेशन 2 से 21 जून तक रहने की संभावना है. हालांकि अभी इस पर फाइनल मुहर लगने का इंतजार है.

3. दिल्ली में समर वेकेशन

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई, 2025 (अनुमानित) से समर वेकेशन शुरू हो सकती है. यहां गर्मी में लगभग 50 दिन स्कूल बंद रहते हैं.

4. मध्य प्रदेश में स्कूल कब बंद होंगे?

    मध्य प्रदेश हॉलिडे कैलेंडर में समर वेकेशन शेड्यूल 1 मई से 15 जून 2025 बताया गया है. यहां बच्चों को 46 दिनों की समर वेकेशन मिलेगी.

5. राजस्थान में समर वेकेशन कब से होगी?

    2025 में भी मई के मध्य में समर वेकेशन शुरू होने की संभावना है. दरअसल, राजस्थान में मई और जून में तापमान ज्यादा रहता है. राजस्थान में समर वेकेशन हीटवेव के आधार पर तय होगी.

More Stories