2024 की कुछ खास तस्वीरें, जिसे कभी नहीं भूल पाएंगे लोग


Shanu Sharma
31 Dec 2024

कश्मीरी फिरन

    राहुल गांधी लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा पर थे. इस दौरान उन्हें कश्मीर में 'फिरन' पहने देखा गया था.

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में साष्टांग प्रणाम करते नजर आए.

सूर्य तिलक

    ये तस्वीर रामलला के सूर्य तिलक कार्यक्रम की है. जिसमें वैज्ञानिकों की टीम की मदद से दोपहर 12 बजे भगवान राम के मस्तक पर सूर्य का तिलक लगाया गया था.

17 सालों से प्रचार का नतीजा

    इस साल कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी काफी चर्चे में रही. केरल के वायनाड सीट जीतकर प्रियंका ने राजनीति में एंट्री ली.

सबसे फेमस शादी

    भारत के लोकप्रिय व्यापारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट की शादी की तस्वीरें इस साल काफी चर्चे में रही.

लहराया भारतीय झंडा

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की ये तस्वीर 29 जून की है. जब उनके अंडर में भारतीय टीम ने जीत का झंडा बारबाडोस के मैदान में गाड़ दिया था.

हाथरस भगदड़

    उत्तर प्रदेश के हाथरस में मची भगदड़ में 2 जुलाई को 122 लोगों की मौत हो गई थी. ये भगदड़ नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुई थी.

वायनाड में भूस्खलन

    केरल के वायनाड में भूस्खलन के कारण आई तबाही में 400 लोगों की जान चली गई. कई परिवार सड़क पर आ गए. सोशल मीडिया पर इस आपदा की कई तस्वीरें वायरल हुई.

10 सालों बाद जीत

    कोलकाता नाइट राइडर्स का 10 सालों का इंतजार इस बार खत्म हुआ. टीम ने इस साल सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार आईपीएल जीता.

More Stories