तुलसी के किरदार से मोदी कैबिनेट तक का सफर, जानें स्मृति ईरानी का सियासी कैरियर?
Avinash Kumar Singh
23 Mar 2024
कैबिनेट मंत्री
स्मृति ईरानी मोदी सरकार में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही है.
जन्म
स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च साल 1976 को दिल्ली में हुआ था.
टेलीविजन
सियासत में एंट्री से पहले स्मृति ईरानी ने एक्टिंग, मॉडलिंग और टेलीविजन की दुनिया में भी काम किया.
सीरियल
लोकप्रिय सीरियल सास भी कभी बहू थी में तुलसी के किरदार स्मृति ईरानी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.
जुबिन ईरानी
स्मृति ईरानी ने पारसी व्यवसायी जुबिन ईरानी से साल 2001 में शादी की. स्मृति ईरानी की एक बेटी और एक बेटा हैं.
BJP
स्मृति ईरानी ने साल 2003 में BJP के बैनर तले अपने सियासी करियर की शुरुआत की.
राज्यसभा
साल 2011 में स्मृति ईरानी राज्यसभा की सांसद बनी और कई संसदीय कमेटी की सदस्य बनी.
अमेठी
2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ी लेकिन करारी हार का सामना करना पड़ा.
राहुल गांधी
2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बड़े अंतर से हराकर मोदी सरकार में मंत्री बनी.