गुजरात में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 100 मीटर का 9वां स्टील ब्रिज लॉन्च
Kuldeep Sharma
03 Sep 2025
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी उपलब्धि
भारत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है.
नडियाद के पास बना ब्रिज
यह ब्रिज नडियाद के पास दिल्ली-मुंबई-चेन्नई को जोड़ने वाले व्यस्त हाईवे पर बनाया गया है.
पहला स्पैन अप्रैल 2025 में पूरा
इसी ब्रिज का पहला 100 मीटर स्पैन अप्रैल 2025 में पूरा किया गया था.
9वां ब्रिज गुजरात में तैयार
गुजरात में प्रस्तावित 17 स्टील ब्रिज में से अब तक 9 पूरे हो चुके हैं.
2884 मीट्रिक टन वजनी ब्रिज
ब्रिज का कुल वजन लगभग 2884 मीट्रिक टन है, जो विशाल इंजीनियरिंग का नमूना है.
100 साल तक टिकाऊ डिजाइन
इसे 100 वर्षों की उम्र के हिसाब से डिजाइन किया गया है.
ट्रैफिक बाधित किए बिना लॉन्च
ब्रिज को इस तरह लॉन्च किया गया कि व्यस्त NH-48 पर ट्रैफिक प्रभावित न हो.
1 लाख से ज्यादा बोल्ट का इस्तेमाल
निर्माण में 1,14,172 हाई स्ट्रेंथ बोल्ट और एडवांस तकनीक का उपयोग हुआ.
पूरे कॉरिडोर में 28 स्टील ब्रिज
बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में कुल 28 स्टील ब्रिज बनने हैं 11 महाराष्ट्र और 17 गुजरात में.
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का सपना
यह ब्रिज भारत की पहली बुलेट ट्रेन को हकीकत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.