'जिम्मेदार नागरिक बनें', PM का गणतंत्र दिवस परेड के कलाकारों से संवाद
Sagar Bhardwaj
24 Jan 2025
स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण पर बात
पीएम मोदी ने इस दौरान इन युवाओं से स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, एक भारत श्रेष्ठ भारत जैसे मुद्दों पर बातचीत की.
NCC कैडेट्स से संवाद
पीएम मोदी ने शनिवार को लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर आगामी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और झांकी कलाकारों से संवाद किया.
एक भारत श्रेष्ठ भारत
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता और विविधता के महत्व पर जोर देते हुए सभी प्रतिभागियों से विभिन्न राज्यों के लोगों से बातचीत करने की अपील की ताकि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को सुदृढ़ किया जा सके.
संवाद जरूरी
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे संवादों से आपसी समझ और एकता बढ़ती है जो राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है.
जिम्मेदार नागरिक बनें
पीएम ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाना, विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की कुंजी है.
माई भारत पोर्टल की बात
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर राष्ट्र निर्माण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें.
अच्छी आदतें
उन्होंने अच्छी आदतें जैसे अनुशासन, समय पाबंदी, जल्दी उठना, डायरी लेखन अपनाने की बात की.
सरकारी योजनाओं पर चर्चा
इस दौरान पीएम ने कुछ महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं पर भी चर्चा की जिनका उद्देश्य लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है.
सांस्कृतिक प्रस्तुति
इस संवाद के बाद भारत के समृद्ध संस्कृति और विविधता का प्रदर्शन करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं.