पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 6 किसान घायल, अब रविवार को करेंगे कूच
Gyanendra Sharma
06 Dec 2024
किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च
आंसू गैस के हमले के बाद किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च दिन भर के लिए स्थगित कर दिया.
आंसू गैस के गोले
शंभू बॉर्डर से आगे बढ़े किसान पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें 6 घायल हुए हैं.
8 महीने से शंभू बॉर्डर पर धरना
अपनी 12 मांगों को लेकर पिछले 8 महीने से शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों का दिल्ली कूच.
101 किसानों का जत्था
101 किसानों का जत्था दिल्ली पहुंचने की कोशिश में जुटा है, जिसका नेतृत्व किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल कर रहे है.
MSP की गांरटी
किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर मार्च कर रहे हैं.
लोहे की जाली और कंटीले तारों
कुछ किसानों ने लोहे की जाली और कंटीले तारों को हटा दिया, जबकि अन्य ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से लोहे की कीलें उखाड़ दीं.