भारत की कौन- कौन सी हैं वो ठंडी जगहें जहां माइनस में रहता है तापमान? जानें
सियाचिन ग्लेशियर, लद्दाख
दुनिया के सबसे ठंडे और ऊंचे युद्धक्षेत्रों में शामिल सियाचिन में सर्दियों में तापमान -50°C तक गिर जाता है.
सियाचिन में तैनात हैं भारतीय सैनिक
कठोर मौसम के बावजूद भारतीय सेना यहां हर मौसम में देश की रक्षा करती है.
द्रास घाटी, लद्दाख
भारत की दूसरी सबसे ठंडी जगह द्रास घाटी में तापमान -45°C तक पहुंच जाता है.
कारगिल जिले की पहचान है द्रास
यह इलाका समुद्र तल से 3280 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और अमरनाथ मार्ग के पास है.
लेह लद्दाख की जमा देने वाली ठंड
लेह में सर्दियों में तापमान -35°C तक गिर जाता है, फिर भी पर्यटक यहां आते हैं.
बर्फीली वादियों में बसा लेह
हिमालय की गोद में बसा लेह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है.
स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश
यहां सर्दियों में तापमान -30°C तक चला जाता है और इसे छोटा तिब्बत कहा जाता है.
बौद्ध संस्कृति की पहचान है स्पीति
यहां कई प्राचीन बौद्ध मठ मौजूद हैं.
सेला पास, अरुणाचल प्रदेश
पूर्वोत्तर भारत का यह इलाका सर्दियों में -15°C तक ठंडा हो जाता है.
सेला पास की खूबसूरती
जमी हुई झीलें और बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं.