दुश्मन के दिल में डर, पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर के 10 चौंकाने वाले अपडेट्स
पहलगाम हमले का मिला जवाब
22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर जवाबी एयर स्ट्राइक कर 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया.
आधी रात को हुआ हमला
भारतीय सेना ने बुधवार रात 1:44 बजे थल और वायु सेना की संयुक्त योजना के तहत 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.
सैन्य ठिकानों को छोड़ा, सिर्फ आतंकियों को निशाना
सेना ने स्पष्ट किया कि हमला किसी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा पर नहीं बल्कि सिर्फ आतंकियों पर केंद्रित था – उद्देश्य था आतंकवाद का खात्मा.
बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद रहे निशाने पर
एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी बेस तबाह किए गए, जिससे दुश्मन में हड़कंप मच गया.
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर
हमले के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया, बीएसएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
पीएम मोदी ने ऑपरेशन पर रखी पैनी नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रातभर एनएसए और सैन्य अफसरों के साथ ऑपरेशन की निगरानी की और हर स्टेप की जानकारी ली.
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा असर
तनाव के चलते जम्मू, श्रीनगर, चंडीगढ़ और लेह के एयरपोर्ट्स पर उड़ानें रद्द, भारत और पाकिस्तान दोनों ने एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद किए.
जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों पर वार
भारतीय एजेंसियों के अनुसार हमलों का मुख्य लक्ष्य जैश और लश्कर के टॉप कमांडर और उनके ट्रेनिंग सेंटर थे.
भारत के पास है पुख्ता सबूत
भारतीय दूतावास की रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम हमला पाकिस्तान प्रायोजित था, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई थी.
पाकिस्तान में भारी नुकसान, 8 की मौत
पाकिस्तानी मीडिया ने माना कि भारतीय हमलों में कम से कम 8 लोग मारे गए और कई घायल हुए, जिससे पाकिस्तान की रणनीति पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया.