पंजाब के किसान भी आंदोलन में हुए शामिल, दिल्ली की तरफ बढ़ा कारवां
Kamal Kumar Mishra
06 Dec 2024
किसानों का क्या है प्लान
किसान संसद तक मार्च करना चाहते हैं, हो सकता है कि इस दौरान किसान धरने पर बैठ जाएं. इसलिए पुलिस इन्हें रोक रही है.
किसानों की मांग
किसानों की कई मांगें हैं, जिनमें फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं, कर्ज माफी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन आदि हैं.
यूपी के किसान क्या कर रहे?
उत्तर प्रदेश के किसान भी अपनी मांगों को लेकर नोएडा की सीमा पर डटे हैं. फिलहाल, पुलिस इनको रोकने का हर संभव प्रयास कर रही है.
लखीमपुर खीरी का मुद्दा
किसान साल 2021 में लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा और 2020-21 में किसानों के विरोध प्रदर्शन के पीड़ितों के लिए भी न्याय की मांग कर रहे हैं.
सिंघू सीमा पर पुलिस
दिल्ली पुलिस ने सिंघू सीमा पर सुरक्षा बलों को तैनात किया है. एक अधिकारी ने कहा कि "किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं."
खनौरी बॉर्डर पर क्या चल रहा
खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के नेताओं में से एक जगजीत सिंह दल्लेवाल पिछले 10 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं.
किसानों का तीसरा प्रयास
पिछले 10 महीनों में प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी तक मार्च करने का यह तीसरा प्रयास है. पहले दो प्रयास 13 और 21 फरवरी को किए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस और किसानों के बीच झड़पें हुई थीं.