बारिश से मुंबई हुई सराबोर, अंधेरी से लेकर चर्चगेट हुआ पानी-पानी
Princy Sharma
25 Jul 2025
मुंबई में बारिश
मुंबई में आज सुबह से ही लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है. इसका असर ट्रैफिक और लोकल ट्रेनों पर पड़ा है.
अंधेरी
अंधेरी ईस्ट में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है. इस कारण से कुछ अंडरपास भी बंद कर दिए गए हैं.
बांद्रा कुर्ला
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में भी भारी बारिश हो रही है, जिससे इलाके के लोग प्रभावित हो रहे हैं.
ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें भारी बारिश और जलभराव की आशंका जताई गई है.
IMD की चेतावनी
आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई थी. स्काईमेट के मुताबिक, अगले कुछ दिन बारिश की तीव्रता बनी रहेगी.
लोकल ट्रेन सेवाएं
लगातार बारिश की वजह से मुंबई के कुछ इलाकों में लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. इस कारण दफ्तर जाने वालों को परेशानी हो सकती है.
हाई टाइड की चेतावनी
27 जुलाई तक समुद्र में हाई टाइड (ऊंची समुद्री लहरें) की चेतावनी दी गई है. जुहू बीच, मरीन ड्राइव और अन्य तटीय क्षेत्रों में जाने से मना किया गया है.
समुद्र की लहरें ऊंची
हाई टाइड के दौरान समुद्र की लहरें लगभग 4.5 मीटर (लगभग 15 फीट) तक ऊंची हो सकती हैं, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है.
जारी की एडवाइजरी
मुंबई पुलिस ने नागरिकों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है और कहा है कि तटीय क्षेत्रों से बचें. साथ ही, ड्राइविंग करते समय पूरी सतर्कता बरतने की अपील की गई है.