भीड़ में मच जाए भगदड़ तो दिमाग में रखें ये बातें, बच जाएगी जान


Babli Rautela
29 Jan 2025

रास्तों को याद रखें

    अगर आप किसी भीड़-भाड़ वाली जगह में जाते हैं तो हमेशा अंदर जाने और बाहर निकलने के रास्तों को याद में रखें.

उस स्थान के बारे में पूरी जानकारी रखें

    आप को उस स्थान के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है जहां आप गए है.ताकि आसानी से निकल सकते हैं.

निकास द्वार के पास रहें

    किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए मानसिक रूप से तैयार होना चाहिए. इसके लिए आप को हमेशा निकास द्वार के पास ही रहना चाहिए.

भीड़ की दिशा में चले

    भीड़ में फंसने पर कभी उसके विपरीत नहीं जाना चाहिए. इससे आप की समस्या घटने की जगह बढ़ सकती हैं.

घबराएं न

    भीड़ मे फंसने पर जल्द से जल्द वहां से निकलने की कोशिश करें. घबराने की जगह मन को शांत रख कर आगे बढ़े.

भीड़ के साथ चलें

    भीड़ मे फंसने पर हमेशा भीड़ के साथ चलें. ऐसे मे आप के बचने की संभावना कई गुना बड़ जाती है. अगर आप को थोड़ी सी भी कहीं जगह दिखे तो उसका फायदा उठाना चाहिए.

हाथों को अपनी छाती पर रखें

    भीड़ मे फंसने पर हमेशा अपने हाथों को अपनी छाती के सामने किसी बॉक्सर की तरह रखना चाहिए. जिससे आप का सीना सुरक्षित रहेगा.

गिरने पर उठने की कोशिश करें

    भीड़ में अगर कभी आप गिर जाएं तो बहुत जल्दी उठने की कोशिश करें.

गिरने पर पैरों को सीने से चिपकाएं

    अगर आप भीड़ मे गिर जाते हैं और उठ नही पाते हैं तो आप को तिरछे होना होगा. अपने दोनो पैरों को सीने से चिपकाने के साथ ही सिर पर हाथ रख कर आप खुद को बचा सकते हैं.

More Stories