पाकिस्तान की वजह से कैसे भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड?
ठंड ने दी दस्तक
साल 2024 खत्म होने की कगार पर है और ठंड ने भी अपने पैर पसार लिए हैं. बढ़ती ठंड के बीच अब दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर बारिश भी देखने को मिली.
दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश
रविवार को दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश देखी गई जिसके बाद हर किसी का कहना है कि अब ठंड काफी ज्यादा बढ़ने वाली है.
IMD ने पहले अनुमान लगाया
IMD ने पहले अनुमान लगाया है कि मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार हैं.
दिल्ली में हल्की बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि 8-9 दिसंबर को दिल्ली में हल्की बारिश और बादल बने हो सकते हैं. हालांकि, 8 दिसंबर को हल्की बूंदाबांदी देखी भी गई.
शीतलहर का अनुमान
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि उत्तर भारत में 10 से 14 दिसंबर के बीच शीतलहर का अनुमान है जिससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ने वाली है.
लोगों को सतर्क रहने की हिदायत
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी के इलाकों में शीतलहर के कारण लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.