मुंबई के रेलवे प्लेटफॉर्म पर नहीं मिलेंगी टिकट! इन स्टेशनों पर बंद हुई बिक्री


Princy Sharma
17 Apr 2025

सेंट्रल रेलवे

    मुंबई की गर्मी और छुट्टियों की भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक और AC लोकल ट्रेनों में बढ़ोतरी से यात्रियों को राहत और भीड़ नियंत्रण दोनों का फायदा मिलेगा.

प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक

    CSMT, LTT और कल्याण स्टेशन पर 18 अप्रैल से 15 मई तक प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे. रेलवे ने यह कदम छुट्टियों में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था को रोकने के लिए उठाया है

X पर की घोषणा

    यह सूचना सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन (@drmmumbaicr) के X हैंडल पर जारी की गई.

AC लोकल ट्रेनों में बढ़ोतरी

    4 नॉन-AC लोकल ट्रेनों को अब AC सेवाओं में बदला जाएगा.

नई AC सेवाएं

    16 अप्रैल से नई AC सेवाएं लागू होंगी. यह बदलाव 16 अप्रैल 2025 से सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन पर लागू होगा.

AC लोकल की संख्या

    पहले जहां 66 AC लोकल सेवाएं थीं, अब उनकी संख्या 80 हो जाएगी.

ट्रेनों की कुल संख्या

    कुल 1,810 लोकल ट्रेन सेवाएं रोज की तरह चलती रहेंगी, सिर्फ कुछ ट्रेनें अब AC होंगी.

More Stories