बीटिंग रिट्रीट के साथ हुआ गणतंत्र दिवस का समापन, देखें फोटोज
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रहे मौजूद
इस दौरान राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत तमाम गणमान्य लोगों ने आम लोगों के साथ इसका आनंद उठाया.
'ऐ वतन तेरे लिए' की धुन बजाई गई
समारोह में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल संगीतबद्ध देशभक्ति गीत 'ऐ वतन तेरे लिए' की धुन भी बजाई गई.
'शिव तांडव स्तोत्र' भी बजाया
इतना ही नहीं सेना के बैंड ने ड्रम पर 'शिव तांडव स्तोत्र' भी बजाया.
राष्ट्रपति ने विजय चौक पर राष्ट्रध्वज फहराया
इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजय चौक पर राष्ट्रध्वज फहराया.
गणतंत्र दिवस का होता है आधिकारिक समापन
'बीटिंग रिट्रीट' गणतंत्र दिवस समारोह का आधिकारिक समापन होता है.
29 जनवरी को किया जाता है आयोजित
यह समारोह हर वर्ष 29 जनवरी को आयोजित किया जाता है.
भारतीय सशस्त्र बलों की सैन्य परंपरा से जुड़ी परंपरा
यह परंपरा भारतीय सशस्त्र बलों की एक ऐतिहासिक सैन्य परंपरा से जुड़ी है.