आज खुला या बंद? मई में 12 दिन बैंकों पर लटका रहेगा ताला
कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक
मई में पूरे भारत में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे. इसमें राष्ट्रीय और राज्य-विशिष्ट अवकाश, साथ ही रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को नियमित बंदी शामिल है.
1 मई (गुरुवार) मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस
बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
9 मई (शुक्रवार) रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
कोलकाता में 9 मई को बैंक बंद रहेंगे. इस दिन रवींद्रनाथ टैगोर जयंती है. इस दिन अगर आपको कई काम है तो पहले ही खत्म कर लें.
12 मई (सोमवार) बुद्ध पूर्णिमा
अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
16 मई (शुक्रवार) – राज्य दिवस
बैंक की छुट्टियों की लिस्ट में 16 मई भी शामिल है. राज्यवार देखें तो इस दिन गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन राज्य दिवस है.
26 मई (सोमवार) – काजी नजरूल इस्लाम का जन्मदिन
26 मई को सोमवार पड़ रहा है. इस दिन काजी नजरूल इस्लाम का जन्मदिन है. इसे लेकर अगरतला में बैंकों पर ताला लटका रहेगा.
29 मई (गुरुवार) – महाराणा प्रताप जयंती
29 मई (गुरुवार) के दिन महाराणा प्रताप जयंती है. इसका असर शिमला पर पड़ेगा. इस दिन वहां बैंक अवकाश पर रहेंगे.
साप्ताहिक बंदी
इसके अतिरिक्त, नियमित साप्ताहिक बंदी में सभी रविवार (4, 11, 18 और 25 मई) तथा दूसरे और चौथे शनिवार (10 और 24 मई) शामिल हैं.
क्या इन छुट्टियों पर ऑनलाइन बैंकिंग काम करेगी?
इन 12 दिनों में भौतिक शाखाएँ बंद रहने के बावजूद, ग्राहक डिजिटल बैंकिंग प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से आवश्यक सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे.