अरावली खत्म हुई तो शहरों तक पहुंच जाएगा रेगिस्तान, जानें खासियत


Km Jaya
02 Jan 2026

दुनिया की सबसे प्राचीन पर्वतमाला

    अरावली पर्वतमाला लगभग एक अरब साल पुरानी है और यह हिमालय से भी अधिक प्राचीन मानी जाती है.

गुजरात से दिल्ली तक फैला पहाड़ी तंत्र

    यह पर्वतमाला गुजरात, राजस्थान, हरियाणा से होते हुए दिल्ली तक फैली हुई है.

थार रेगिस्तान की ढाल

    अरावली थार रेगिस्तान को उत्तर भारत की ओर फैलने से रोकने वाली प्राकृतिक दीवार है.

मानसून और जलवायु की संरक्षक

    यह मानसूनी हवाओं को रोककर मैदानी इलाकों में बारिश लाने में मदद करती है.

भूजल बनाए रखने में अहम भूमिका

    अरावली बारिश के पानी को जमीन में समाकर भूजल स्तर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है.

जैव विविधता का सुरक्षित घर

    यह सैकड़ों पौधों और कई पक्षी व वन्य जीवों को आश्रय देती है.

दिल्ली NCR की हवा की रक्षा

    अरावली दिल्ली NCR में प्रदूषण कम करने और हवा को साफ रखने में सहायक है.

खनिज संपदा से भरपूर क्षेत्र

    यह क्षेत्र जिंक, सीसा, संगमरमर और ग्रेनाइट जैसे खनिजों से समृद्ध है.

खनन से बढ़ता खतरा

    अवैध खनन और जंगल कटाई से अरावली का बड़ा हिस्सा नष्ट हो चुका है.

More Stories