भारत-पाक सीजफायर के बाद बाजार में लौटी रौनक, घरों से बाहर निकले लोग
मुंबई में कलाकारों की पहल
मुंबई के गुरुकुल स्कूल ऑफ आर्ट के छात्रों ने युद्धविराम के समर्थन में कला के माध्यम से शांति का संदेश दिया. हाथों में पेंटिंग लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं ने लोगों को भाईचारे का महत्व समझाया.
अमृतसर में खुला बाजार, चाय दुकानों पर जुटी भीड़
संघर्षविराम के बाद अमृतसर में सामान्य जनजीवन बहाल हुआ. विक्रेता फिर से दुकानें खोलते दिखे और ग्राहकों को चाय परोसते हुए सुकून का माहौल नजर आया.
श्रीनगर में लाल चौक पर जश्न, बच्चों के हाथों में गुब्बारे
श्रीनगर में शांति का नजारा देखने को मिला. लाल चौक पर लोग गुब्बारे लिए हुए घूमते दिखे और संघर्ष के बाद राहत की सांस ली.
हेरिटेज स्ट्रीट पर लौटी चहल-पहल
अमृतसर की प्रसिद्ध हेरिटेज स्ट्रीट पर शनिवार को बड़ी संख्या में लोग सैर-सपाटे के लिए निकले. लंबे समय बाद खुले वातावरण में परिवारों ने समय बिताया.
स्वर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
सीजफायर के बाद स्वर्ण मंदिर में दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने शांति और सौहार्द की प्रार्थना की.
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखी पर्यटकों की रौनक
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर लोगों की आमद फिर शुरू हुई. पर्यटक सीजफायर समझौते को सकारात्मक संकेत मानते हुए घूमने निकले.
श्रीनगर के बाजारों में लौटी रौनक
सीजफायर के एक दिन बाद श्रीनगर में दुकानें खुलीं और बाजारों में हलचल दिखाई दी. लोग सामान्य जीवन में वापसी को लेकर आशावादी नजर आए.